252 @ पांचवां श्रम सम्मेलन और स्थाई श्रम समिति की चौथी बैठक की कार्यवाहियों का सारांश - Page 312

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 297

251

* भारत के अयस्क उद्योग के संबंध में जांच समिति की नियुक्ति

श्री सत्यनारायण सिन्हाः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सच है कि बिहार के अवयस्क उद्योग के बारे में केन्द्रीय सरकार के जांच समिति नियुक्ति की है या वह करने जा रही है_

(ख) क्या माननीय सदस्य को यह मालूम है कि उक्त जांच समिति का गठन परिसंघ की विधायी सूची के कार्य-क्षेत्र से बाहर है_ और

(ग) यदि उत्तर ना में है तो क्या माननीय सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि भारत शासन अधिनियम, 1935 की सातवीं अनुसूची में अंकित प्रांतीय विधायी सूची पर ऐसे अतिक्रमण का क्या कारण है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) हाँ, समिति नियुक्त की जा चुकी है।

(ख) और (ग) समिति नियुक्त करते समय केन्द्रीय सरकार का यह दृष्टिकोण रहा है कि ऐसा कोई अतिक्रमण न हो, लेकिन माननीय सदस्य निःसंदेह अपनी निजी राय कायम करने के लिए स्वतंत्र हैं।

श्री सत्यनारायण सिन्हाः क्या माननीय सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि भारत शासन अधिनियम में किस धारा के अधीन कार्रवाई की गई है?

अध्यक्ष (माननीय सर अब्दुर रहीम)ः सम्भवतः सरकार ने अपनी स्वयं की जिम्मेदारी पर कार्रवाई की है।

252

@ पांचवां श्रम सम्मेलन और स्थाई श्रम समिति की

चौथी बैठक की कार्यवाहियों का सारांश

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकर (श्रम सदस्य)ः श्रीमन् मैं 6 और 7 सितम्बर, 1943 को नई दिल्ली में हुए पांचवें श्रम सम्मेलन और 25 तथा 26 जनवरी, 1944 को लखनऊ में हुई श्रम समिति की चौथी बैठक की कार्यवाहियों के सारांश की एक-एक प्रति सभा पटल पर रखता हूँ।

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 5, 1944, 20 नवम्बर, 1944, पृष्ठ 1041 @ वही।