310 भारत के खनिज संसाधनों के विषय में डॉ- कृष्णन के सुझाव - Page 386

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 371

सेवा का इस्तेमाल किया जा सके?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः कई भारतीयों को इन विशेषीकृत व्यवसायों में प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजा गया है।

प्रो. एन.जी. रंगाः क्या विद्वानों को भेजने की इस नई स्कीम के हिस्से के रूप में?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः उनके अलावा और भी लोग भेजे गए हैं।

प्रो. एन.जी. रंगाः भाग (घ) के संदर्भ में, मेरे माननीय बंधु ने विंड पावर का उपयोग करने के सुझाव पर यह कह कर ध्यान नहीं दिया कि इससे केवल रुक-रुक कर बिजली मिल सकती हैं, अधिक कुछ नहीं है। इस तथ्य की दृष्टि से कि इन विंड मिलों में हजारों किसान लोग रुचि रखते हैं, क्या सरकार प्रयास करके इस विषय पर थोड़ा अधिक ध्यानपूर्वक विचार करेगी और वे तरीके खोजेगी जिनके द्वारा वह सम्भवतः हमारे किसानों और अन्य लोगों को वायु से, यथा संभव अधिक से अधिक, शक्ति प्राप्त करने में सहायता कर सकें और इस प्रकार उनकी मदद कर सकें?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः जैसा कि मैंने कहा था, यह इस बात पर निर्भर करता है कि किस क्षेत्र-विशेष में कितनी वायु है।

प्रो. एन.जी. रंगाः मौसम विज्ञानी विशेषज्ञ हैं और कुछ योजनाओं की रूप-रेखा बनाना और यह देखना उनके लिए संभव होना चाहिए कि देश के विभिन्न भागों में वायु का इस्तेमाल करके कितनी बिजली प्राप्त की जा सकती है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः हां, हमने इस पर विचार किया है।

श्री एन.एम. जोशीः क्या मैं यह जान सकता हूं कि क्या भारत सरकार ने इस विधान-मंडल द्वारा मतदान के बाद इस प्रश्न पर फिर से विचार किया था?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मैंने जो कुछ कहा था उससे अधिक मुझे कुछ नहीं कहना है।