13 कलकत्ता के केन्द्रीय स्टेशनरी कार्यालय आदि में मुसलमानों की कमी - Page 39

24 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

माननीय डॉ. बी.आर, अम्बेडकरः साम्प्रदायिक या जातीय अनुपात प्रोन्नतियों पर लागू नहीं होता।

श्री लालचंद नवलरायः इसलिए क्या मैं यह जान सकता हूँ कि क्या इस मामले में अधिकारी प्रोन्नति द्वारा लिए जाते हैं?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः जी हाँ।

13
* कलकत्ता के केन्द्रीय स्टेशनरी कार्यालय
आदि में मुसलमानों की कमी

24. सर अब्दुल गज़नवीः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि केन्द्रीय स्टेशनरी कार्यालय, कलकत्ता प्रेस तथा कलकत्ता में स्थित केन्द्रीय फार्म स्टोर्स में कितने अधीक्षक तथा प्रधान सहायक (हैंड असिस्टेंट) लगे हुए हैं_ इनमें मुसलमानों का अनुपात कितना है_

(ख) केन्द्रीय स्टेशनरी कार्यालय कलकत्ता प्रेस तथा कलकत्ता में स्थित केन्द्रीय फार्म स्टोर में लगे हुए अलग-अलग सहायकों तथा लिपिकों की कुल संख्या कितनी है_

(ग) प्रत्येक कार्यालय तथा प्रत्येक संवर्ग में मुसलमानों का अनुपात क्या है_

(घ) उपर्युक्त तीन कार्यालयों में से प्रत्येक में सहायकों के कितने नए पद सृजित किए गए और उनमें से कितने पदों पर मुसलमान भर्ती किए गए_

(घ) यदि इनमें लगे मुसलमानों की संख्या सरकार के परिपत्र द्वारा निर्धारित अनुपात के अनुरूप नहीं है तो इस स्थिति को सुधारने के लिए कोई प्रयत्न क्यों नहीं किया गया_ और

(च) क्या यह सच है कि वर्ष के दौरान केन्द्रीय स्टेशनरी कार्यालय में न्यूनतम अर्हता तथा कार्यालयी काम के बहुत कम अनुभव वाले कुछ कनिष्ठ हिन्दू लिपिकों को सहायक के संवर्ग में पदोन्नत कर दिया गया था जिससे वरिष्ठ मुसलमान लिपिकों के दावों को हटा दिया गया?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क), (ख), (ग) तथा (घ), इनके संबंध में अपेक्षित सूचना का विवरण सदन के पटल पर प्रस्तुत है।

(घ) सरकार का परिपत्र सीधी भर्ती पर लागू होता है और उसका पालन किया

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 1, 11 फरवरी, 1943, पृष्ठ 72