52 नए सहायक सम्पदा अधिकारी तथा सम्पदा अधिकारी के सहायक - Page 88

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 73

श्री जमनादास एम. मेहताः इसलिए उन्हें पदच्युत/बरखास्त कर दिया जाएगा।

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः वे अस्थायी हैं, बरखास्तगी का प्रश्न नहीं उठता।

श्री जमनादास एम. मेहता ः इस प्रश्न को प्रस्तुत करने के बाद भी अपने स्थान पर खड़े रहे।

अध्यक्ष महोदय (माननीय सर अब्दुर रहमान) ः जब माननीय सदस्य ने एक प्रश्न पूछ लिया है तो उन्हें अपनी सीट पर बैठ जाना चाहिए।

श्री जमनादास एम. मेहताः श्रीमन्, मैं और प्रश्न पूछना चाहता हूँ। इसका अर्थ यह है कि वे लोग जो संकट की घड़ी में आपकी सहायता के लिए आए उन्हें अल्पकाल के लिए रखा जाएगा।

माननीय डाक्टर बी.आर. अम्बेडकरः उनकी नियुक्तियाँ अस्थायी हैं। अतः उनकी बरखास्तगी का प्रश्न नहीं है।

खान बहादुर शेख़ फ़ज़ले हक़ पिराचाः इन अस्थायी नियुक्तियों की अवधि कितनी है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः यह कहना बिल्कुल असंभव है।

खान बहादुर शेख़ फ़ज़ले हक़ पिराचाः क्या यह बात नियमों में या सरकार द्वारा पारित संकल्प में नहीं है कि तीन या उससे अधिक समय के लिए कोई भी नियुक्ति सरकार के संकल्प के अनुसार की जानी चाहिए और उनमें विभिन्न सम्प्रदायों/ समुदायों को ध्यान मं रखा जाना चाहिए?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः वह सब संकटकाल के अधीन व उसकी शर्त पर होना चाहिए।

52
* नए सहायक सम्पदा अधिकारी तथा
सम्पदा अधिकारी के सहायक

320. खान बहादुर शेख फ़ज़ले हक़ पिराचाः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि पिछले दो वर्ष के दौरान सृजित सहायक सम्पदा अधिकारियों तथा सम्पदा अधिकारी के सहायकों के पदों की संख्या कितनी है_

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 2, 16 मार्च, 1943, पृष्ठ 1125