52 नए सहायक सम्पदा अधिकारी तथा सम्पदा अधिकारी के सहायक - Page 89

74 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

(ख) क्या उनमें से कोई पद किसी मुसलमान को दिया गया है, और यदि नहीं, ता क्यों नहीं?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः (क) सहायक सम्पदा अधिकारियों की संख्या - तीन, सम्पदा अधिकारी के सहायकों की संख्या - एक।

(ख) नहीं।

तीन पद, मुख्य अभियन्ता के कार्यालय के अधीक्षकों में से चयन तथा प्रोन्नति द्वारा भरे गए थे। इन पदों पर भर्ती का यह सामान्य तरीका है। कोई उपयुक्त मुसलमान अधिक्षक उपलब्ध नहीं था। चौथा पद बर्मा, पी.डब्ल्यू.डी. से प्रतिनियुक्ति पर एक अस्थायी अधिकारी द्वारा भरा गया।

खान बहादुर शेख़ फ़ज़ले हक़ पिराचाः क्या मैं जान सकता हैं कि क्या उस समय जब इन पदों को भरा गया श्री करीम बक्श सबसे वरिष्ठ अधीक्षक थे।

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मुझे नोटिस चाहिए।

खान बहादुर शेख़ फ़ज़ले हक़ पिराचाः क्या मैं जान सकता हूँ कि क्या श्री ब्राउन, श्री ग्रांट, श्री एलिस तथा श्री ब्रोंखर्स्ट अधीक्षक के पदों पर थे?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः उसके लिए मुझे नोटिस मिलना चाहिए।

श्री मुहम्मद नॉमैनः क्या मैं जान सकता हूँ कि क्या इस बारे में सब जांच पड़ताल कर ली गई थी कि अन्य व्यक्ति योग्य या कुशल हैं या नहीं और जब माननीय श्रम सदस्य को हर बात के लिए नोटिस चाहिए, यदि कोई मुसलमान उपयुक्त नहीं पाया गया था तो उन्हें उसके समुचित उत्तरों के साथ आना चाहिए था?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः मुझे इसमें संदेह नहीं है कि समुचित जांच पड़ताल की गई है।

श्री मुहम्मद नॉमेनः परन्तु माननीय श्रम सदस्य के पास कम से कम कोई सूचना नहीं है।

अध्यक्ष महोदय (सर अब्दुर रहीम) ः वह प्रश्न नहीं है। अगला प्रश्न।