62 @ भारत सरकार मुद्रणालय, कलकत्ता में मुसलमान लाइनो आपरेटर, मोनो आपरेटर आदि - Page 97

82 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाङ्मय

61

* केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग की इंजीनियरी स्थापना के लिए

कर्मचारियों की प्रस्तावित छंटनी की योजना

419. मौलवी मुहम्मद अब्दुल गनीः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग की इंजीनियरी स्थापना के लिए कर्मचारियों की छंटनी योजना विचाराधीन है, और यदि हां, तो क्या उससे मुसलमान कर्मचारी प्रभावित होंगे, चाहे उनकी संख्या में कुल संख्या की 25 प्रतिशत की कमी है?

माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकरः इस समय नहीं। प्रश्न के दूसरे भाग का प्रश्न नहीं उठता।

62

@ भारत सरकार मुद्रणालय, कलकत्ता में मुसलमान

लाइनो आपरेटर, मोनो आपरेटर आदि

420. हाजी चौधरी मुहम्मद इसमाइल खाँः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य भारत सरकार मुद्रणालय, कलकत्ता में लाइनो आपरेटरों, मोनो आपरेटरों, मोनो कास्टर्स तथा फार्मे वाहकों (कैरियर्स) की संख्या बताने की कृपा करेंगे_ उनमें से मुसलमान कितने हैं_

(ख) पिछले तीन वर्षों के दौरान इन ग्रेडों की कुल कितनी नियुक्तियां की गई, और इन ग्रेड़ों में से प्रत्येक में कितने मुसलमान नियुक्त किए गए_

(ग) इन पदों पर मुसलमानों को नियुक्त करने के लिए क्या कदम उठाए गए है_ और

(घ) क्या माननीय सदस्य का सभा पटल पर विस्तृत विवरण रखने का विचार है जिसमें, भारत सरकार के मुद्रणालय, कलकत्ता में स्थायी तथा अस्थायी नौकरी में लगे क्लर्कों तथा कापी होल्डरों के समुदायवार आंकड़े/संख्या दर्शायी गई हो?

* विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), 1943 का खण्ड 2, 30 मार्च, 1943, पृष्ठ 1582 @ वही।