390 श्रम विभाग में जातीय प्रतिनिधित्व - Page 100

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 85

श्री अहमद ई. एच. जफर ः श्रीमन् मैने यह नहीं कहा था कि सदन के पटल पर विवरण रखा जाए परन्तु मैं चाहता था कि सदन को संख्या बताई जाए क्योंकि मैं पूरक प्रश्न पूछना चाहता था।

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः श्रीमन् क्या मैं आँकड़े प्रस्तुत करूँ?

श्री अहमद ई. एच. जफर ः बताने के लिए आंकड़े नहीं हैं।

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः जी हां आंकड़े हैं। मेरे विद्वान मित्र धमकी भरी प्रवृत्ति न दिखाएं।

श्री अहमद ई. एच. जफर ः मैं माननीय सदस्य की धमकी भरी प्रवृत्ति का उत्तर दे रहा हूं।

सभापति महोदय ः यदि सूचना की सूची अधिक लम्बी न हो तो माननीय सदस्य पढ़ सकते हैं।

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर

कुल मुस्लिम संयुक्त सचिव 3 1 उप सचिव 4 1 सहायक और अवर सचिव 13 2 अधीक्षक 21 6 स्थापना शाखा में सहायक 9 2 स्थापना शाखा में लिपिक 9 --

श्री अहमद ई. एच. जफर ः क्या इन आँकड़ों में पुनर्वास और रोजगार निदेशालय के मुस्लिम प्रतिनिधित्व भी शामिल हैं?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः इस प्रश्न के उत्तर के लिए मुझे नोटिस की आवश्यकता है।

श्री अहमद ई. एच. जफर ः मैने मुख्य सचिवालय के श्रम विभाग के आंकड़े पूछें थे। क्या माननीय सदस्य ‘जी हां’ और ‘नहीं’ नहीं कह सकते, क्या इन आँकड़ों में पुनर्वास और रोजगार निदेशालय के मुस्लिम प्रतिनिधित्व के आँकड़े शामिल हैं अथवा नहीं।