401 सरकारी विभागों से कर्मचारियों का निकाला जाना - Page 114

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 99

401

ऽसरकारी विभागों से कर्मचारियों का निकाला जाना

769. श्री मनु सूबेदार ः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि ( i ) सेना, नौ सेना और वायु सेना को सम्मिलित करते हुए युद्ध विभाग, ( ii ) रेलवे, तथा ( iii ) सरकार के अन्य विभागों से 1946 में जिन अस्थायी और स्थायी लोगों को नौकरी से निकाला जाना है उनकी कुल संख्या कितनी है_

(ख) क्या यह सच है कि उनमें से कुछ लोगों ने आदर्श सेवा की और अब उनको निकाला जा रहा है_

(ग) सरकार उन्हें अन्य विभागों में काम पर लगाने के लिए क्या कदम उठा रही है_

(घ) उन्हें फिर से काम पर लगाने के लिए सरकार किन विशेष कार्यों का प्रस्ताव करती है_

(घ) क्या यह सच है कि भारतीयों को विभिन्न सेवाओं से अलग किया जा रहा परन्तु इसके साथ ही ब्रिटिश लोगों को अन्य सेवाओं में भर्ती किया जा रहा है_

(च) क्या सरकार ऐसी भर्ती को रोकने तथा भारतीयों को ऐसे अन्य कार्य में लगने के अवसर प्रदान करने के औचित्य पर विचार कर रही है जिनमें नई भर्ती प्रारंभ की जाती है_ और

(छ) केन्द्रीय सरकार तथा विभिन्न प्रांतीय सरकारों में विद्यमान 70 प्रतिशत पद साधारण तथा सीधी भर्ती द्वारा भरे जाते हैं और सरकार ने ऐसी क्या मशीनरी बनाई है ताकि आवश्यक प्रबंध किए जाएं?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (क) यह सूचना तत्काल उपलब्ध नहीं है। यह सूचना एकत्र की जा रही है और शीघ्र ही समय पर सदन के पटल पर रखी जाएगी।

(ख) जी हां।

(ग) इस बात के निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि अपेक्षित विभाग विमुक्त कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन रोजगार कार्यालय में करा लें और यथासंभव रोजगार कार्यालय द्वारा रिक्त स्थानों को भर लें।

(घ) केन्द्रीय और प्रांतीय सरकारें पंचवर्षीय योजनाओं में चयनित योजनाओं पर कार्य कर रही हैं और उनका मुख्य लक्ष्य यह है कि अपस्फीति और बेरोजगारी की प्रवृत्ति का विरोध किया जाए। इनमें उत्पादक योजनाएं और आर्थिक महत्व की

ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 3, 1946, 6 मार्च 1946, पृष्ठ 1972