विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 127
प्रोफेसर एन. जी. रंगा ः क्या वर्गों द्वारा भुगतान की गई कार्यरत वास्तविक कीमतों के आधार पर आंकड़े एकत्र किए जा रहे हैं अथवा ऐसी कीमतों के आधार पर आंकड़े एकत्र किए जा रहे हैं जो खुदरा वस्तुओं की दूकानों में भुगतान के लिए अनूसूचित हैं?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः मेरा विचार है कि यदि मेरे माननीय मित्र प्रतीक्षा कर लें तो श्री आयंगर द्वारा पूछे गए अगले प्रश्न का जो उत्तर होगा उसमें माननीय मित्र को परिवार के बजट की सूचना मिल जायेगी।
प्रोफेसर एन. जी. रंगा ः सरकार ने उन कीमतों के बारे में क्या सूचना एकत्र की है और अपने पास रखी है जो काले बाजार में प्रचलित हैं तथा नगरों के कार्यरत व्यक्ति अपनी आवश्यकताओं की अधिकांश वस्तुओं को खरीदते हैं?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः मेरे विचार से सरकार के पास ऐसी कोई सूचना नहीं है कि काले बाजार की कीमतें क्या हैं?
प्रोफेसर एन. जी. रंगा ः क्या सरकार यह सूचना एकत्र करेगी?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः मैं यह कहना चाहूंगा कि मैं इस प्रस्ताव की सराहना नही कर सकता।
सभापति ः शान्ति, शान्ति। अगला प्रश्न।
423
ऽखानों के भूमिगत स्थलों में पहले काम कर
रही महिलाओं को वैकल्पिक रोजगार
152. कुमारी मनीबेन कारा ः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे किः
(क) खानों में भूमिगत स्थलों में महिलाओं के रोजगार पर प्रतिबंध लगाने से पूर्व कितनी महिलाएं कोयले की खानों में भूमिगत स्थलों पर काम में लगाई गई थीं_
(ख) (क) में उल्लिखित महिलाओं मे से कितनी महिलाओं को महिलाओं के भूमिगत स्थलों में काम पर प्रतिबंध लगाने के समय से वैकल्पिक रोजगार दिया गया है_
(ग) उन्हें दिए गए वैकल्पिक रोजगार किस प्रकार के हैं_
ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 4, 1946, 24 मार्च, 1946, पृष्ठ 2716