426 करोल बाग, दिल्ली में अधिग्रहीत मकान - Page 147

132 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः मैं इस बात को ध्यान में रखूंगा जो मेरे माननीय सदस्य ने कही है।

श्री मनु सूबेदार ः सभी नियंत्रण आदेश बम्बई में समाप्त कर दिए गए हैं, इस तथ्य के परिप्रेक्ष्य में क्या सरकार यह जांच करेगी कि इन आदेशों को समस्त भारत में समाप्त क्यों नहीं किया गया और विशेषकर केंद्र शासित क्षेत्रों में क्या माननीय सदस्य इन आदेशों को समाप्त करेंगे?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः मैं इस बारे में पूछताछ करूंगा।

426

ऽकरोल बाग, दिल्ली में अधिग्रहीत मकान

1258. श्री अहमद ई. एच. जफर ः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या यह सच है कि करोलबाग, दिल्ली में निम्नलिखित मकान जो सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों को आवंटित करने के लिए अधिग्रहीत किए गए थे, खाली पड़े हुए हैं अथवा एक से छः महीनों तक उन पर किसी का अधिकार नहीं हुआ हैः

  1. 15-ए /39 पहली मंजिल I

  2. 15-ए /9 निचली मंजिल I

  3. 15-ए /9 निचली मंजिल II

  4. 6/73 पहली मंजिल II

  5. 6/73 निचली मंजिल I

  6. 24-25 पहली मंजिल

  7. संख्या-19 बिड़ला फ्लैट

  8. 53/7 निचली मंजिल I

  9. 15-ए /2-3-4 निचली मंजिल I

  10. बिड़ला भवन निचली मंजिल I

  11. बिड़ला भवन निचली मंजिल I

  12. 6/75-76 पहली मंजिल VI

  13. 642 बी. डी.

  14. 25310 एम. सी.

  15. 15-ए /39 निचली मंजिल II

ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 4, 1946, 27 मार्च, 1946, पृष्ठ 2977