विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 143
चौधरीः रुपये 20-1-35-2-55 (पुराने कर्मचारियों के लिए)
रुपये 25-1-45 (नए कर्मचारियों के लिए)
सहायक चौधरीः रुपये 20- ½ -30 (पुराने और नए कर्मचारियों के लिए)
प्रोफेसर एन. जी. रंगा ः चौधरी का विशेष पद क्या है?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः एक प्रकार से प्रधान माली।
श्री मनु सूबेदार ः क्या सरकार आज के रहन-सहन की दशा में एक चौधरी से यह आशा करती है कि वह 20 रुपये प्रतिमास के वेतन पर रह सकता है।
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः उन्हें महंगाई भत्ता भी मिलता है।
श्री मनु सूबेदार ः उन्हें क्या मिलता है? रुपयें 14 या रुपये 8? कितनी राशि मिलती है?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः मेरे पास कोई सूचना नहीं है।
श्री मनु सूबेदार ः क्या सरकार इस प्रश्न पर विचार करेगी कि क्या औद्योगिक वर्ग के सरकारी कर्मचारी उस वर्तमान वेतन पर रह सकते हैं जो उन्हें प्राप्त होता है?
प्रोफेसर एन. जी. रंगा ः मालियों को कितनी राशि दी जाती है?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः मुझे नोटिस की आवश्यकता है।
435
ऽअधीक्षक, बागवानी कार्य, केन्द्रीय लोक
निर्माण विभाग द्वारा की गई नियुत्तिQयां
1384. श्री अहमद ई. एच. जफर ः (क) माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि सम्प्रदाय अर्थात् हिन्दू, मुसलमान, अन्य अल्पसंख्यक जातियों और अनुसूचित जातियों के उम्मीदवारों को वर्तमान अधीक्षक, बागवानी प्रचालन, केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग, नई दिल्ली द्वारा 1 नवम्बर, 1934 से 28 फरवरी, 1946 तक लिपिकों, चौधरियों, सहायक चौधरियों, लारी ड्राइवरों, फिटरों, टाइम कीपरों और मेकेनिकों के पद पर नियुत्तQ किया गया।
ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 4, 1946, 29 मार्च, 1946, पृष्ठ 3135