142 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
433
ऽकेंद्रीय लोक निर्माण विभाग में बागवानी के
मुस्लिम अधीनस्थ कर्मचारी
1382. श्री अहमद ई. एच. जफर ः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या यह सच है कि तीन बी.एस.सी. मुसलमान 28 फरवरी, 1945, 19 मार्च, 1945, और 23 मार्च, 1945, को केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में बागवानी अधीनस्थ कर्मचारी नियुत्तQ किए गए परन्तु उन्हें 28 नवम्बर, 1945, तक अनुभागों में प्रभारी नहीं बनाया गया_
(ख) इस आन्तरिक अवधि में उन्हें क्या-क्या सौंपे गए_ और
(ग) यदि उनकी आवश्यकता किसी ऐसे विशिष्ट कार्य के लिए थी जिसकी उनसे आशा की जाती थी तो इस प्रकार 5000 रुपये की लोक निधि को क्यों व्यर्थ किया गया, इसके लिए कौन उत्तरदायी है तथा संबंधित अधिकारी के विरूद्ध सरकार क्या कारवाई करने पर विचार कर रही है?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (क) जी हां।
(ख) और (ग) चूंकि ये कर्मचारी कॉलेज से सीधे ही आए थे तथा उन्होने कोई व्यावहारिक चूंकि ये कर्मचारी कॉलेज से सीधे ही आए थे तथा उन्होंने कोई व्यावहारिक अनुभव प्राप्त नही किया था अतः उन्हें सेक्शन के औपचारिक प्रभारी बनाने से पूर्व प्रारंभिक प्रशिक्षण के लिए परिवीक्षाधीन रखा गया।
434
ऽऽबागवानी डिवीजन में चौधरी और सहायक
चौधरी के वेतनमान और वेतनवृद्धि
1383. श्री अहमद ई. एच. जफर ः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि बागवानी डिवीजन में चौधरी और सहायक चौधरी का वेतनमान तथा वेतन-वृद्धि क्या है?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः वाणिज्यिक वेतन-वृद्धि की दरों सहित वेतनमान इस प्रकार हैंः
ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 4, 1946, 29 मार्च, 1946, पृष्ठ 3133
ऽऽ वही, पृष्ठ 3134