437 सरकारी आवास के आवंटन के प्रयोजन से कतिपय अधिकारियों की वरिष्ठता - Page 160

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 145

(ख) गत पांच वर्ष में 385 अधीनस्थ कर्मचारियों को एस.डी.ओ. के पद पर पदोन्नति दी गई। इनमें से 56 मुसलमान थे। इसके अनुसार अनुपात 14.5 प्रतिशत है।

प्रोफेसर एन. जी. रंगा ः माननीय सदस्य यह कब विचार करेंगे कि गत कई वर्षों से इस विभाग में कोई भारतीय सचिव नियुत्तQ नहीं किया गया, इस दृष्टि से भारतीय सचिव नियुत्तQ किया जाएगा?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः यह ऐसा मामला है जिस पर चयन समिति विचार करेगी।

प्रोफेसर एन. जी. रंगा ः विभाग के सचिवों का चयन कौन करता है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः मुझे नोटिस चाहिए।

प्रोफेसर एन. जी. रंगा ः क्या चयन समिति है जो इस प्रश्न का निपटान करती है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः मुझे नोटिस चाहिए।

प्रोफेसर एन. जी. रंगा ः क्या चयन समिति है जो इस प्रश्न का निपटान करती है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः एक समिति है जिसके समक्ष यह मामला प्रस्तुत किया जाना चाहिए और स्वीकृत सूची में से ही चयन किया जाता है।

श्री अहमद ई. एच. जफर ः क्या इसका मतलब यह है कि माननीय सदस्य का नियुत्तिQ में कोई हाथ नहीं होता?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः जब तक कोई रित्तQ स्थान न हो। मैं इस तथ्य से आश्वस्त हूं।

437

ऽसरकारी आवास के आवंटन के प्रयोजन से

कतिपय अधिकारियों की वरिष्ठता

1389. श्री एम. अनन्तशायनम अय्यंगर ः (क) माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि यह सच है कि आपातकालीन स्थिति में केन्द्रीय सरकार (सचिवालय और सम्बद्ध कार्यालय) के कतिपय अधिकारियों को दिल्ली/शिमला से बाहर स्टेशनों को भेजा गया क्योंकि कार्यालय के लिए स्थान की कमी थी_

(ख) क्या यह सच है कि ऐसे कार्यालयों से वापस कर्मचारियों को सरकारी क्वार्टरों के आवंटन के प्रयोजनों के लिए उनकी पुरानी सेवा की गणना की अनुमति

ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 4, 1946, 29 मार्च, 1946, पृष्ठ 3140