446 सब-डिवीज़नल अधिकारी और ओवरसियर के रूप में काम करने वाले कुछ अर्हताप्राप्त एक्जीक्यूटिव इंजीनियरों की पदोÂति न हो पाना - Page 169

154 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

की कृपा करेंगे कि क्या वह इस तथ्य से अवगत हैं कि केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग की भवन और सड़कों के निर्माण तथा बिजली की शाखाओं मं एक्ज़ीक्यूटिव इंजीनियरों और अधीक्षक इंजीनियरों के पदों को भरने के लिए इंजीनियरों के पदों की कमी है_

(ख) क्या वह इस तथ्य से अवगत हैं कि ऐसे कई इंजीनियर सब डिवीज़नल अधिकारियों और यहां तक कि ओवरसियरों के रूप में काम करते हैं जो विदेशों से अर्हताप्राप्त हैं तथा अपने कार्य में अनुभवी है और उन्हें डिवीजनल चार्ज या उच्च पद को धारण करने के लिए पदोन्नति नहीं दी गई है क्योंकि वे गैर-अर्हरता प्राप्त अधीनस्थ सब-डिवीजनल अधिकारियों और अन्य अधिकारियों से जूनियर हैं_ और

(ग) क्या वह इस तथ्य से अवगत हैं कि सरकार विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए विदेश भेज रही है ताकि उच्च पदों के भरने के लिए विदेशी अर्हता प्राप्त व्यत्तिQ मिल सकें?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (क) जी हां।

(ख) केन्द्रीय लोक निर्माण में कुछ विदेशी अर्हक इंजीनियर हैं जो अभी तक डिवीजनल अथवा उच्च प्रभार के लिए पदोन्नति प्राप्त नहीं कर सके हैं क्योंकि वे विभाग में अन्य अर्हक इंजीनियरों से कनिष्ठ हैं अथवा उस पदोन्नति के लिए अयोग्य हैं।

(ग) जी हां।

446

ऽसब-डिवीज़नल अधिकारी और ओवरसियर

के रूप में काम करने वाले कुछ अर्हताप्राप्त एक्जीक्यूटिव इंजीनियरों की पदोन्नति न हो पाना

1417. बाबू राम नारायण सिहः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य सदन के पटल पर विदेशों से अर्हता प्राप्त तथा अनुभवी सब-डिवीजनल अधिकारियों की सूची रखने की कृपा करेंगे जिसमें प्रत्येक अधिकारी की पूरी योग्यताएं, कुल अनुभव और सेवा-काल तथा केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग में अलग-अलग पदों पर अलग-अलग नियुत्तिQयों की तारीखों के विवरण दिए गए हों_

ऽ वही।