445 सब-डिवीजनल अधिकारी और ओवरसियर के रूप में काम करने वाले कुछ अर्हता प्राप्त एक्ज़ीक्यूटिव इंजीनियरों की पदोÂति न हो पाना - Page 168

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 153

444

ऽनई दिल्ली में डी.आई.जेड. और मिण्टो रोड के

क्षेत्र के क्वार्टरों में न छने हुए जल की सप्लाई

1415. बाबू राम नारायण सिहः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या नई दिल्ली स्थित डी.आई.जेड. और मिण्टो रोड क्षेत्र के पारंपरिक क्वार्टरों के सहन में न छने हुए जल की सप्लाई के पाइपों के स्थापित कराने का कोई प्रस्ताव है_

(ख) क्या वह इस तथ्य से अवगत हैं कि कई गैलन छना हुआ जल प्रतिदिन प्रत्येक क्वार्टर के फर्श की धुलाई, डब्ल्यू.सी. फलों की क्यारियों और गमलों की सिंचाई, पौधों अथवा साग सब्जी की सिंचाई और गर्मी के मौसम में खसखस की टटिट्यों पर छिड़कने में बरबाद हो जाता है_ और

(ग) गर्मी के मौसम के आने की दृष्टि से क्या माननीय सदस्य सेवा के व्यापक हित और मितव्ययिता हेतु क्वार्टरों में न छने हुए जल की सप्लाई कराने की वांछनीयता पर विचार करेंगे_ और यदि नहीं तो क्यों नही?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (क) जी हां।

(ख) नहीं। न छने हुए जल के पाइपों में एक बेंड और ग्लैंड ब्लाक की व्यवस्था प्रत्येक गर्मी के मौसम के प्रारंभ में ही इन क्वार्टरों के समीप सुविधाजनक स्थानों में कर दी जाती है ताकि क्वार्टरों में रहने वाले न छने हुए जल का उपयोग कर सकें और मैं नही सोचता कि वर्ष के शेष भाग में इन प्रयोजनों के लिए छने हुए जल की

खपत अधिक होती है।

(ग) नहीं। सरकार ने पहले ही इस सुझाव पर अधिक सावधानी से विचार किया है और मुख्यतया इसमें निहित अधिक व्यय के कारण इसे छोड़ दिया गया है।

445

ऽऽसब-डिवीजनल अधिकारी और ओवरसियर

के रूप में काम करने वाले कुछ अर्हता प्राप्त

एक्ज़ीक्यूटिव इंजीनियरों की पदोन्नति न हो पाना

1416. बाबू राम नारायण सिहः (क) क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने

ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 4, 1946, 29 मार्च, 1946, पृष्ठ 3159

ऽऽ वही, पृष्ठ 3160