472 सेना से हटाये गए सैनिक अधिकारियों को सिविल सेवा में नियुक्त किया जाना - Page 210

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 195

कुछ भी उत्पन्न नहीं होता। इस तथ्य की दृष्टि से, हजारों किसान इन वायु चालित मिलों में रूचि लेते हैं, क्या सरकार अधिक सावधानी से इस मामले में ध्यान देगी और ऐसे तरीके निकालेगी जिनके द्वारा सरकार यथासंभव हमारे किसानों और अन्य व्यक्तियों की सहायता कर सके ताकि वायु से यथासंभव अधिक शक्ति प्राप्त की जाए और इस प्रकार किसानों की सहायता की जाए?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः जैसा कि मैने कहा था, यह योजना इस बात पर निर्भर है कि किस विशेष क्षेत्र में कितनी वायु उपलब्ध है।

प्रोफेसर एन.जी. रंगा ः देश में कई मौसम विज्ञान के विशेषज्ञ हैं और उनके लिए यह संभव होना चाहिए कि वे कुछ ऐसी योजनाएं बनाएं और यह देखें कि देश के अलग-अलग भागों में वायु के उपयोग द्वारा कितनी ऊर्जा उत्पन्न की जा सकती है।

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः जी हां। हमने इस पर विचार कर लिया है।

472

ऽसेना से हटाये गए सैनिक अधिकारियों को

सिविल सेवा में नियुक्त किया जाना

214. सेठ सुखदेव ः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि

सेना से हटाये गए कितने सैनिक अधिकारियों को गत छः महीनों में केन्द्रीय

सरकार के अन्तर्गत विभिन्न विभागों में सिविल सेवा में ले लिया गया है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः मांगी गई जानकारी एकत्र की जा रही है

और प्राप्त होने पर माननीय सदस्य के पास भेज दी जाएगी।

ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खंड 4, 1946, 12 अप्रैल, 1946, पृष्ठ 2904