50 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
(च) विशेष रूप से तालकटोरा रोड, गुरूद्वारा रोड, क्वीन्सवे और कनॉट प्लेस में अमरीकी बैरकों के साथ क्या किया जाना है?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः (क) और (ख) मैं समझता हूँ कि माननीय सदस्य उन अस्थायी इमारतो का उल्लेख कर रहे हैं जो अभी तक भारत सरकार के अलावा अन्य कर्मचारियों द्वारा अधिकार में थी।
सरकार को सौंपी गई ऐसी इमारतों के संबंध में आवश्यक सूचना अथवा आगामी तीन महीनों में सरकार के अधिकार में आने वाली इमारतों के सौंपे जाने की सूचना का विवरण सदन के पटल पर रखा है।
(ग) मैं अपना उत्तर उन इमारतों के प्रश्न के इस भाग तक सीमित करता हूँ जो वास्तव में सरकार को सौंपी गई हैं। यह उत्तर सकारात्मक है सिवाय उन इमारतों के, जो हाल ही में सौंपी गई और जो सरकार द्वारा आवश्यक थीं और यह प्रस्ताव है कि सरकार द्वारा इन इमारतों का उपयोग किया जाएगा।
(घ) मैं उन इमारतों के प्रश्न के इस भाग तक अपना उत्तर सीमित करता हूँ जो आगामी तीन महीनों में सौंप दी जाएंगी। इस प्रकार की इमारतों की आवश्यकता सरकार द्वारा होती है ओर यह प्रस्ताव है कि इन्हें किसी न किसी काम के लिए उपयोग में लाया जाए।
(घ) नहीं, प्रश्न के बाद के भाग का प्रश्न ही नहीं उठता ।
(च) तालकटोरा रोड और गुरूद्वारा रोड पर स्थित इमारतें सरकार द्वारा कार्यालय प्रयोजनों के लिए उपयोग की जा रही हैं और इनका उपयोग उस समय तक किया जाएगा जब तक सरकार को इन इमारतों की आवश्यकता है। जहाँ तक कनॉट प्लेस और कीन्सवे पर स्थित अमरीकी इमारतों का संबंध है, उनके निपटान के तरीके के बारे में विचार किया जा रहा है परन्तु सरकारी प्रयोजनों के लिए उनकी आवश्यकता हो सकती है।
आगामी तीन महीनों में नई दिल्ली में सरकार को सौंपी गई अथवा सौंपी जाने वाली इमारतों को दर्शाने वाला विवरण
इमारत का नाम इस इमारत में उपलब्ध
कमरों आदि की संख्या
आई ब्लाक 74
एम ब्लाक 107
गुरूद्वारा रोड 106