52 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
(घ) क्या यह नियुत्तिQ संघीय लोक सेवा आयोग द्वारा की गई थी, यदि नहीं है तो क्यों_
(घ) क्या श्रम सदस्य ने श्री हार्कनस का पद देने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लिया था कि आवश्यक योग्यता का कोई भी भारतीय उपलब्ध नहीं था_ और
(च) क्या श्री हार्कनेस को भारत जैसे देश में टाउन प्लानिंग का पूर्व अनुभव प्राप्त था अथवा क्या उनका अनुभव यूरोप और अन्य देशों तक सीमित था?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः (क) जी हां।
(ख) यह पद तीन वर्ष की अविध के लिए स्वीकृत किया गया और इस पद के लिए पेंशन की व्यवस्था नही की गई थी। इस पद के लिए 2000 रुपये प्रति मास वेतन दिया जाता है।
(ग) इस प्रश्न के दोनो भागों का उत्तर सकारात्मक है।
(घ) सर्वप्रथम यह पद संघीय सेवा लोक आयोग द्वारा विज्ञापित किया गया था परन्तु भारत में इस पद के लिए कोई उपयुत्तQ उम्मीदवार उपलब्ध न था।
(घ) जी हां।
(च) श्री हार्कनेस का अनुभव यूरोप और भारत के अलावा अन्य देशों तक सीमित है।
360
ऽविधान सभा के सदस्यों के लिए
हाथ का बना हुआ कागज
31. सेठ गोविंद दासः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या श्रम सदस्य यह प्रस्ताव करेंगे कि इस सदन के सदस्यों के लिए भविष्य में उपयोग और बिक्री हेतु ऐसा हाथ का बना हुआ कागज ही प्राप्त करेंगे जो सहकारिता के आधार पर संगठित संस्थाओं द्वारा ग्रामीण उद्योग के रूप में तैयार किया जाता है?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः यदि इस सदन के सभी सदस्य हाथ के बने हुए कागज को स्वीकार करें और उसके उपयोग के लिए सहमत हों तो इस प्रकार का कागज उन्हें बिक्री हेतु प्राप्त किया जाएगा जब यह कागज स्वीकार्य गुणवत्ता में प्राप्त हो।
ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) खण्ड 1, 1945, 5 फरवरी, 1946, पृष्ठ 481