विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 53
361
@ विधान-मंडल के सदस्यों के लिए
कुएं और अतिरिक्त आवास
33. सेठ गोविन्द दासः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या यह सच है कि केंद्रीय विधान-मंडल के दोनो सदनों के सदस्यों के लिए आवास हेतु बंगलों (कोठियों) का अभाव है? यदि हां तो सरकार क्या कदम उठा रही है कि सभी सदस्यों के लिए आवास उपलब्ध कराने हेतु अतिरिक्त बंगलों का पर्याप्त संख्या में निर्माण कराया जाए?
(ख) क्या सरकार इस तथ्य से अवगत है कि इन स्थानों में कुओं के अभाव के कारण विधान सभा सदस्यों के परिवार के उन परंपरावादी सदस्यों को कठिनाई होती है जो टैप (नल) के जल के उपयोग करने पर आपत्ति करते हैं_ और
(ग) क्या सरकार का यह प्रस्ताव है कि कुओं का निर्माण कराया जाये और इन कुओं का निर्माण सदस्यों को आगामी समय मे अपने आवासों में पहुचने से पूर्व उनके समीपी स्थाना के में उपयुक्त दूरियों पर किया जाए?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकरः (क) इस समय के प्रारंभ होने तक आवास की कमी सरकार को नहीं बताई गई तथा सदस्यों द्वारा कोई भी कमी की शिकायत नहीं मिली। अभी बंगला जैसे आवास की कमी की शिकायत सरकार के नोटिस में लाई गई है और सरकार उस पर विचार कर रही है।
(ख) नहीं।
(ग) सरकार के पास इस प्रकार का प्रस्ताव विचारधीन नहीं है।
362
ऽभारत के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का पुनर्गठन
36. श्री के. सी. नियोगीः क्या माननीय श्रम सदस्य यह बताने की कृपा करेंगे कि ( i ) भारत के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के पुनर्गठन के मामलों में क्या कार्रवाई की गई है अथवा क्या कार्रवाई किए जाने का प्रस्ताव है ताकि फ्सरकार खनिज नीति को बढ़ाने के लिए सशक्त कानूनय् बनाए जा सकें, और
@ वही।
ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 1, 1946, 5 फरवरी, 1946, पृष्ठ 482-83