विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 67
और
(घ) क्या सरकार इस प्रकार के सेवा-विस्तार को समाप्त करने तथा युवा अधिकारियों का भविष्य उज्ज्वल बनाने की दिशा में कोई कार्रवाई करने का विचार रखती है?
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (क) तीन।
(ख) 1939 से फंडामेंटल रूल 56 के अधीन सेवा में विस्तार की अनुमति तीन व्यक्तियों को दी गई और सेवा-विस्तार की अवधि क्रमशः 6 महीने, 3 दिन और 1 महीना थी।
(ग) इस प्रश्न के प्रथम भाग का उत्तर नकारात्मक है_ दूसरे भाग का प्रश्न ही नहीं उठता।
(घ) और (घ) - नहीं।
374
ऽअंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के संविधान का
संशोधन करने हेतु दस्तावेज
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (श्रम सदस्य)ः श्रीमन् मैं 5 नवम्बर, 1945 को पेरिस में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के सम्मेलन के सत्ताईसवें सत्र में अनुकूलित अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के संविधान का संशोधन करने हेतु दस्तावेज की प्रति तथा इस पर प्रस्तावित कार्रवाई के विवरण की प्रति सभा पटल पर रखता हूं।
375
@ भारतीय कार्मिक संघ (संशोधन) विधेयक
माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (श्रम सदस्य)ः श्रीमन् मैं भारतीय कार्मिक संघ अधिनियम, 1926 में और संशोधन करने वाले विधेयक को पुरः स्थापित करने की अनुमति का प्रस्ताव करता हूँ।
सभापति ः प्रश्न यह हैः
ऽ विधान सभा वाद-विवाद (केन्द्रीय), खण्ड 1, 1946, 21 फरवरी, 1946, पृष्ठ 1214 @ वही, पृष्ठ 1292