380 भारत में फैक्टरी कामगारों के कार्य करने के घंटे - Page 87

72 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

(ख) उन फैक्टरियों की कुल संख्या कितनी है, जो इंडियन फैक्टरीज़ ऐक्ट, 1934 के अन्तर्गत आती है_

(ग) इनमें से कितनी फैक्टरियां एक पाली में काम करती हैं, इनमें से कितनी फैक्टरियां दो पाली में काम कर रही हैं और कितनी फैक्टरियां तीन पाली में काम कर रही हैं_ और

(घ) प्रत्येक पाली के कार्य करने के कितने घंटे हैं_

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः (क्र) उद्योगों और बाग़ान में काम करने वाले कामगारों के प्रतिदिन कार्य करने के घंटे के दो विवरण सदन के पटल पर रखे जाते हैं। कोयला खानों में कार्य करने या ब्यौरेवार विवरण की सूचना उपलब्ध नहीं है।

(ख) गत वर्ष 1944 में फैक्टरीज़ ऐक्ट के अधीन फैक्टरियों की कुल संख्या 14,922 थी जैसा कि उपलब्ध आंकड़ों से विदित हुआ है।

(ग) और (घ) कोई भी सूचना उपलब्ध नहीं है।

फैक्टरियों में प्रतिदिन काम करने के घंटों को दर्शाने वाला विवरण

  1. कपास............................................. 7 ½ - 10

  2. जूट............................................. 9 - 12

  3. रेशम............................................. 7 ½ - 9

  4. ऊनी............................................. 9 - 10

  5. इंजीनियरिंग (रेलवे वर्कशाप को

शामिल करते हुए) ........................... 7 ½ - 12 (शिफट कामगारों के लिए

(कुछ मामलों में रात की शिफट में

कामगार 7 घंटे काम करते हैं) 6. दियासलाई ..................................... 8 ½ - 10

  1. मिटट्ी के बर्तन ................................ 8 शिफट कामगारों के लिए

  2. मुद्रणालय .......................................... 7 ½ - 8 ½

  3. काँच ................................................ 7 ½ - 9 पाली कामगारों के लिए

  4. रासायनिक और औषधीय कार्य.......... 7 - 10