389 केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में मुस्लिम प्रशासकीय अधिकारी - Page 98

विधानसभा वाद-विवाद (केन्द्रीय) प्रश्न और उत्तर 83

सभापति महोदय ः उन्होने यह बताया कि वह किसी विशेष पद को किसी विशेष संप्रदाय द्वारा नहीं भर सकते। वह पद कोटा से अलग है।

श्री अहमद ई. एच. जफर ः मेरा निवेदन यह है कि उनके विभाग में मुसलमाना के के लिए 25 प्रतिशत से अधिक कोटा नहीं है, इस तथ्य के परिप्रेक्ष्य में क्या माननीय श्रम सदस्य इस बात पर विचार करना चाहेगे कि मुसलमानों को न्यूनतम कोटा तक नियुक्त किया जाए?

सभापति महोदय ः जी हां, यह उचित है।

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः मैं यह सिद्धांत स्वीकार नही करता कि यही केवल एक तरीका है।

श्री अहमद ई. एच. जफर ः क्या माननीय सदस्य इस बात से इन्कार करते हैं कि उनके विभाग में मुसलमानों के लिए 25 प्रतिशत का कोटा है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः मैं इन्कार करता हूं।

श्री अहमद ई. एच. जफर ः इसका क्या परिणाम होगा?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः मैं परिणाम के बारे में कुछ भी नहीं कह सकता, यदि पर्याप्त संख्या में मुस्लिम उम्मीदवार नहीं है। यह मेरा कोई दोष नहीं है।

श्री अहमद ई. एच. जफर ः क्या मैं माननीय सदस्य को यह बता दूं कि यह कुछ भी नहीं है अपितु माननीय सदस्य की ओर से एक बहाना है जो यह कहते हैं कि पर्याप्त संख्या में मुस्लिम उम्मीदवार उपलब्ध नहीं है जबकि वास्तव में वे उपलब्ध हैं?

सभापति महोदय ः शांति, शांति। वह आलोचना है। माननीय सदस्य अपना प्रश्न कर सकते हैं।

श्री अहमद ई. एच. जफर ः या मैं माननीय सदस्य से यह कह सकता हूं कि पर्याप्त संख्या में मुसलमान उम्मीदवार मौजूद हैं परन्तु उनके दावों की इरादतन अवहेलना कर दी जाती है।

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः मैने जो कुछ कहा है, उसमें कुछ नहीं जोड़ना है।