389 केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में मुस्लिम प्रशासकीय अधिकारी - Page 97

82 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

श्री अहमद ई. एच. जफर ः क्या इस पद के लिए आवेदन-पत्र प्राप्त हुए हैं?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः आवेदन-पत्र नहीं मंगाए जाएंगे।

मौलाना जफर अली खां ः क्या इस पद के लिए विज्ञापन निकाल दिया गया है?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः यह आवश्यक नही है।

श्री अहमद ई. एच. जफर ः एक मुसलमान को नियुक्त क्यों नही किया जाएगा?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः मैने कहा कि मैं कोई आश्वासन नहीं दे सकता। इसके अलावा, भारत सरकार इस सिद्धांत को स्वीकार नहीं कर सकती कि किसी विशेष पद पर किसी सम्प्रदाय का निहित अधिकार है।

श्री अहमद ई. एच. जफर ः विशेषकर इस सच्चाई के परिप्रेक्ष्य में कि भारत सरकार में माननीय श्रम सदस्य का विभाग सबसे खराब दशा में है।

सभापति महोदय ः शांति, शांति। माननीय सदस्य प्रश्न प्रस्तुत करने की कृपा करें।

श्री अहमद ई. एच. जफर ः श्रम विभाग में पर्याप्त रूप से मुसलमानों का प्रतिनिधित्व नहीं है और इस तथ्य के परिप्रेक्ष्य में मैं माननीय सदस्य से यह पूछ सकता हूं कि क्या माननीय सदस्य इस पद पर मुसलमान उम्मीदवार की नियुक्ति के बारे में विचार करेंगे?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः मैं माननीय सदस्य के अनुमान से इन्कार करता हूं।

श्री अहमद ई. एच. जफर ः क्या मैं .........

सभापति महोदय ः मेरा विश्वास है कि कोई गलतफहमी है अतः माननीय सदस्य अपने प्रश्न कर रहे हैं। क्या वे अपने आसन पर बैठ जाएंगे? सरकार के माननीय सदस्य ने कहा कि वह किसी विशेष पद और विभागीय पदों में अंतर रखते हैं। क्या मैं सही हूँ?

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ः जी हां, श्रीमन्।