कितने अपराधियों के विचारण न्यायालय एक साथ कर सकती है। - Page 18

कितने अपराधियों के विचारण न्यायालय एक साथ कर सकती है।

अभियुक्तों का संयोजन

धारा 239

निम्नलिखित व्यक्तियों को एक साथ आरोपित एवं विचारित किया जा सकता हैः- (अ) उसी कार्य संपादन के क्रम में उसी अपराध के अभियुक्त व्यक्तिगण। (ब) एक अपराध के अभियुक्त एवं जो व्यक्तिगण अपराध के दुष्प्रेषण के दोषी

या ऐसे दोषों को करने के लिए प्रयत्नशील।

(स) एक ही प्रकार के एक अपराध से अधिक अपराधों के धारा 234 के आशय

से बारह महीनों की कालावधि में उनके द्वारा संयुक्ततः किए गए अभियुक्त

व्यक्तिगण।

(द) एक ही कार्य संपादन के क्रम में किए गए विभिन्न अपराधों के अभियुक्त

व्यक्तिगण।

(ई) एक अपराध, जिसमें चोरी, बलात छीनना या आपराधिक दुरुपयोग सम्मिलित

हैं, के अभियुक्त व्यक्तिगण।

एवं

(फ) संपत्ति, जिसका कब्ज़ा प्रथम नामित व्यक्तियों द्वारा कृत अपराध द्वारा किया

जाना आरोपित है, के प्राप्त करने या रखे रखने या उसके निपटान या छिपाने

में सहायता करने के अपराध के अभियुक्त व्यक्तिगण।

या

किसी ऐसे अंतिम नामित अपराध को करने के प्रयास करने या उसके उत्प्रेरण के अपराध के अभियुक्त व्यक्तिगण।

(क) भा.दं.सं. की धाराओं 411 एवं 414 के अधीन या चोरी की गई संपत्ति के

संबंध में उन धाराओं में से किसी एक के जिसका कब्ज़ा एक अपराध पर

हस्तांतरित किया गया अपराध के अभियुक्त व्यक्तिगण।