न्यास क्या है एवं अधिनियम किसके लिए लागू होता है? - Page 240

223

(1) सर्जन

(2) समापन।

तृतीय भाग - न्यास का प्रशासन।

चतुर्थ भाग - आन्वयिक न्यास।

पंचम भाग - आन्वयिक न्यास का प्रशासन

प्रथम भाग

न्यास क्या है एवं अधिनियम किसके लिए लागू होता है?

II. किस प्रकार के न्यासों के लिए अधिनियम लागू होता हैः

  1. जिन विषयों में अधिनियम लागू नहीं होगा वे धारा 1 में व्यक्त हैं। वे हैंः-

(i) एक मुस्लिम के द्वारा गठित वक्फ।

(ii) किसी पारंपरिक या स्वीय विधि द्वारा निर्धारित रूप में अविभक्त परिवार

के सदस्यों के पारस्परिक संबंध।

(iii) विजेताओं के मध्य में युद्ध में ली गई लूट को विसरित करने वाले

न्यास।

(iv) लोक या निजी, धार्मिक या पूर्ण विन्यास।

  1. स्पष्टीकरण

(I) वक्फ - मुस्लिम धर्म को मानने वाले एक व्यक्ति के द्वारा मुस्लिम विधि द्वारा धार्मिक, पवित्र या पूर्त के रूप से मान्य किसी उद्देश्य के लिए किसी संपत्ति का स्थायी समर्पण।

वक्फ के दो वर्ग -

(i) जहां हित या लाभ उसके परिवार के लिए आरक्षित हों - 1913 का अधिनियम - 6 लागू होता है।

(ii) जहां किसी हित/लाभ को आरक्षित न किया जाता हो। 1923 का अधिनियम सं. 42 लागू होता है।

(II) एक अविभक्त परिवार के सदस्यों के पारस्परिक संबंध।

दृष्टांतः-

(1) एक संयुक्त हिन्दू परिवार का कर्त्ता एवं परिवार के अन्य सदस्य।

(2) एक हिन्दू विधवा एवं एक उत्तरभोगी।