भाग 1
परिचयात्मक
I. प्रारंभिक - वह अधिनियम जो विनिर्दिष्ट अनुतोष को परिभाषित करता है
विनिर्दिष्ट अनुतोष विजयक विधि विनिर्दिष्ट अनुतोष अधिनियम 1877 में अंतर्विष्ट है।
विनिर्दिष्ट अनुतोष अधिनियम पारित होने से पूर्व विनिर्दिष्ट अनुतोष के लिए विधि सिविल प्रक्रिया संहिता (अधिनियम VIII ) की धारा 15 और 192 में अंकित थी।
विधि खंडात्मक थी। धारा 15 घोषणात्मक डिक्रियों के संबंध में थी।
अधिनियम का उद्देश्य सिविल न्यायालय में प्राप्य विनिर्दिष्ट अनुतोष से संबंधित विधि को परिभाषित और संशोधित करना है।
II. विनिर्दिष्ट अनुतोष विधि की प्रकृतिः-
- यह विधि तीन वर्गों में आती हैः-
(1) वह जो अधिकारों को परिभाषित करती है।
(2) वह जो प्रति उपचारों को परिभाषित करती है।
(3) वह जो प्रक्रिया परिभाषित करती है।
दृष्टांतः- (स्थान रिक्त छोड़ दिया गया - संपादक)
विनिर्दिष्ट अनुतोष विधि द्वितीय वर्ग से संबंधित है। यह विधि उपचारों के बारे में है।
‘अनुतोष’ उपचार के लिए एक दूसरा शब्द है जो न्यायालय वादकर्ताओं को प्रदान करने के लिए विधि द्वारा अनुज्ञात है।
III. विनिर्दिष्ट अनुतोष से क्या अभिप्रेत है?
- विनिर्दिष्ट अनुतोष विधि द्वारा मान्यता प्राप्त एक प्रकार का उपचार है। इसकी प्रकृति, विभिन्न प्रति उपचारों को जिनको विधि, किसी व्यक्ति को जिसका अधिकार पर