सामान्य विधि - Page 337

320 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर सम्पूर्ण वाघ्मय

पक्ष में था।

  1. जेम्स जोन्स ने उसे वाटकिन्स को हस्तांतरित कर दिया।

  2. जेम्स जोन्स एवं वाटकिन्स भागीदार हो गए और संपत्ति को पाओलैस के पास बंधक रख दिया जिसने बंधकों की हैसियत से कब्जा ले लिया।

  3. अपनी पत्नी सारा को पीछे छोड़कर पाओलैस मर गया।

  4. सारा पाओलैस ने संपदा का अभ्यर्पण प्राप्त कर लिया और कब्जा ले लिया।

  5. सारा जोन्स ने सारा पाओलैस के विरुद्ध वाद फाइल किया और अभिकथन किया कि विल जाली थी और यह कि सारा पाओलैस को इसकी जानकारी थी और यह कि वह उसके (सारा जोन्स के) मोचनाधिकार को विफल नहीं कर सकती।

(ग) क्रेता को विधिक अधिकार प्राप्त करना चाहिए। किंतु यहः

(1) उसके क्रय के समय या

(2) यह उसे बाद में प्राप्त कर सकता है।

(ii) क्रेता को अपने अधिकार का मूल्यवान प्रतिफल अवश्य दिया हो।

एक स्वयंसेवक हमेशा साम्यिक अधिकार के अधीन होता है। कारण है कि वह कोई प्रतिफल अदा किए बिना पूर्ववर्ती साम्यिक अधिकार के दायित्वाधीन बनाए जाने से नुकसान का भागी न होता हो।

विद्यमान ऋण तथापि पर्याप्त प्रतिफल है।

दृष्टांतः- थार्नडिके बनाम हंट

‘टी’ ने कोई प्रतिफल नहीं दिया। उसका अधिकार न्यासी के विरुद्ध एक विद्यमान ऋण के प्रकार का था।

(iii) क्रेता ने अधिकार पूर्ववर्ती साम्यिक अधिकार के अस्तित्व की सूचना के बिना अर्जित किया हो।

प्रतिपादन में यह तत्त्व सर्वाधिक (महत्त्वपूर्ण) है और विचारार्थ जो प्रश्न उत्पन्न होता है, वह है (आगे का अंश अप्राप्य संपादक)

सूचना (नोटिस) क्या है?

  1. सूचना सीधी या आरोपित हो सकती है। सीधी सूचना स्वयं क्रेता को दी गई सूचना होती है। आरोपित सूचना क्रेता के अभिकर्ता को दी गई सूचना होती है।

  2. सीधी सूचना वास्तविक या आन्वयिक हो सकती है।

(1) जहां विषय-वस्तु क्रेता या उसके अभिकर्ता की जानकारी में हो तो वह सीधी सूचना हो।