सामान्य विधि - Page 351

334 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर सम्पूर्ण वाघ्मय

समनुदेशन नहीं होगा।

फलतः यदि मूल स्वामी अपने अभिकर्ता को मूल स्वामी को देय धन को संगृहीत करने और उसे तीसरे व्यक्ति को अदा करने के लिए निदेशित करता है तो ऐसा तीसरा व्यक्ति साम्यिक समनुदेशिती नहीं है यदि उसे आदेश की सूचना नहीं दी जाती है। यह मूल स्वामी द्वारा प्रतिसिद्ध किया जा सकता है।

इसी प्रकार धन संगृहीत करने और उसे मुख्तारनामा देने वाले पक्ष के साहूकार को अदा करने के लिए मुख्तारनामा या प्राधिकार एक साम्यिक समनुदेशन के समान नहीं होता है एक चैक, चैक दाता के बैंक में जमा धन का साम्यिक समनुदेशन या विनियोग नहीं है।

हापकिसन बनाम फारस्टर (1874) एल.आर. 19 ई.क्यू. 74

कोई वैध विनियोग या समनुदेशन नहीं हो सकता यदि कोई विशिष्ट निधि जिसमें से अदायगी की जानी है, उल्लिखित नहीं की गई है।

पर्सीवल बनाम डन (1885) 29 सी.एच.डी. 128

क्या एक साम्यिक समनुदेश्न के मामले में सूचना अनिवार्य है?

  1. एक साम्यिक समनुदेशन समनुदेशक समनुदेशिती के बीच पूर्ण होता है। यद्यपि ऋणी को कोई सूचना नहीं दी जाती है।

  2. तो भी दो कारणों से ऋणी को समनुदेशन की सूचना दी जानी चाहिए।

(i) यदि सूचना नहीं है तो ऋणी मूल साहूकार समनुदेशक अदा करने के लिए स्वतंत्र होगा और समनुदेशिती के प्रति दायी नहीं होगा। दूसरी ओर यदि वह सूचना की अवहेलना करके समनुदेशक को अदा करता है तो वह समनुदेशिती को पुनः देने के लिए दायी होगा।

स्टाक्स बनाम डाबसन (1853) 4 डी.ई.जी.एम. एंड जी. 11

(ii) यदि सूचना नहीं है तब उसी समनुदेशक द्वारा उसी व्यवहार्य संपत्ति के पश्चात्वर्ती समनुदेशिती पर समनुदेशिती को प्राथमिकता की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह डर्ल बनाम हाल (1823) 1 आर.एस.ई.एस.एस. 1 = एस.एफ.सी.पी. 57 में नियम कहलाता है।

तथ्यः

पीटर ब्राउन का देहांत हो गया और एक विल छोड़ गया था जिसके द्वारा उसने अपनी व्यक्तिगत संपदा का और अपनी निजी संपदा की बिक्री से उद्भूत धन तक भी न्यास बनाया और अपने निष्पादकों को निदेश दिया कि उसे निवेश करके उसके ब्याज को उसके पुत्र जकरिया ब्राउन को उसके जीवन काल में अदा करते रहें। आय लगभग