42 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर सम्पूर्ण वाघ्मय
सिविल प्रक्रिया संहिता दंड प्रक्रिया संहिता
को भिजवाने की व्यवस्था कराएगा, जिसके द्वारा संदर्भित किया गया था, जो उस वाद को कथित आदेश के अनुरूपतः निपटाएगा। (2) उच्च न्यायालय निर्देशित कर सकता है जिसके द्वारा ऐसे संदर्भ का व्यय अदा किया जाएगा।
पुनर्विलोकन
धारा 114
पूर्व कथित जैसे विषय में कोई व्यक्ति अपने आपको व्यथित मानते हुए-
(अ) एक डिक्री या आदेश द्वारा, जिससे इस संहिता द्वारा अपील अनुमत है, किन्तु जिसने कोई अपील प्रस्तुत नहीं की है।
(ब) एक डिक्री या आदेश द्वारा, जिसमें कोई अपील इस संहिता द्वारा अनुमत नहीं है, या
(स) एक लघुवाद न्यायालय से संदर्भ पर एक निर्णय के द्वारा निर्णय के पुनर्वीक्षण के लिए न्यायालय, जिसने डिक्री या आदेश को पारित किया है, के प्रति आवेदन कर सकता है और न्यायालय उस पर जैसा वह उपयुक्त समझता है, आदेश कर सकता है।
पुनर्विलोकन का कोई प्रावधान नहीं।