9. अधिक बदतर क्या है-दासता या छुआछुत? - Page 100

85

छुआछूत और दासता के बीच दूसरा या सही मामलों में तीसरा अन्तर यह है कि दासता कभी भी बन्धनात्मक अथवा आवश्यक नहीं रही थी। किन्तु छुआछूत बंधन या आवश्यकता है। किसी भी व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति को अपना दास बनाने की अनुमति है। परन्तु यदि वह किसी को दास नहीं बनाना चाहता तो उस पर कोई बन्धन या मजबूरी नहीं है। इसके विपरीत किसी को अछूत मानना एक हिन्दू की मजबूरी है। यह उसके लिए बाध्यता है जिसे उसे मानना होगा, भले ही वह उसे न चाहता हो।

---समाप्त---1.4.16