चार - दौलताबाद - Page 34

19

लगा सकते। एक सशस्त्र सिपाही को हमारे साथ यह सुनिश्चित करने के लिए जाने के आदेश दिए गए कि हम आदेश का उल्लंघन न करें।

मैंने यह उदाहरण यह दिखाने के लिए दिया था कि एक व्यक्ति जो हिन्दू के लिए अछूत है वह एक पारसी के लिए भी अछूत है। इस घटना से यह स्पष्ट हो जाता है कि एक व्यक्ति जो हिन्दुओं के लिए अछूत है वह एक मुसलमान के लिए भी अछूत है।