2. संसदीय प्रक्रिया पर टिप्पणियाँ - Page 47

32 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर सम्पूर्ण वाघ्मय

  1. प्राथमिक क्रमः प्रश्न - एक घंटा - अनुदानों का मतदान के दौरान आधा घंटा

  2. विधेयक

  3. स्थाई आदेशों में संशोधन करने के प्रस्ताव

  4. संकल्प

अध्यक्ष किसी विषय को प्राथमिकता दे सकता है

II. विधेयकों, प्रस्तावों और संकल्पों के सम्बन्ध में प्राथमिकता

(i) विधेयक और प्रस्ताव

अत्यंत अग्रवर्ती को कम अग्रवर्ती की तुलना में प्राथमिकता दी जाती है।

(ii) प्रस्ताव

प्राथमिकता बैलट से निर्धारित की जाती है।

गणपूर्ति

बम्बई में 25 सदस्य,

यदि गणपूर्ति नहीं है तो अध्यक्ष अगले दिन के लिए स्थगित कर देगा।

नियम 27ः बजट पर दो चरणों में विचार होता है

  1. सामान्य चर्चा_ और

  2. अनुदानों की मांगों पर मतदान

राज्यपाल सामान्य चर्चा के लिए जितने दिन चाहें, रख सकते हैं।

जब सामान्य चर्चा चल रही है तब न तो कोई प्रस्ताव रखा जाता है, न ही मतदान के लिए बजट पेश किया जाता है।

नियम 29ः अनुदानों पर मतदान

माँगों पर मतदान के लिए राज्यपाल द्वारा अधिक से अधिक 12 दिन दिए जाएंगे। किसी माँग के लिए दो दिन से अधिक नहीं दिए जाएंगे। अन्तिम निर्धारित दिन अध्यक्ष अनुदानों की मांगों से सम्बन्धित सभी शेष मामलों को निपटाने के लिए हर आवश्यक प्रश्न रखेगा।