प्रारुप संविधान का प्रथम वाचन - Page 106

87

‘‘श्री सादुल्ला के भाषण के बाद प्रस्ताव मतदान के लिए निम्न प्रकार रखा गया-संपादक।’’

उपसभापतिः प्रश्न यह है कि ‘‘संविधान सभा के तारीख 29 अगस्त, 1947 के संकल्प के अनुसरण में नियुक्त प्रारुपण समिति द्वारा निर्धारित भारत के संविधान के प्रारुप पर विचार करने के लिए सभा अग्रसर होती है।’’

प्रस्ताव अंगीकार किया गया।

प्रारुप संविधान इसके साथ परिशिष्ट के रुप में संलग्न है। इसके बाद प्रारुप संविधान की खंड-दर-खंड चर्चा की गई। डॉ. अम्बेडकर द्वारा संविधान को पारित करवाना इस

खंड के अगले दो भागों में देखा जा सकता है-संपादक।