रजिस्ट्रीकृत सं. एल. 8181
भारत का राजपत्र
असाधारण
प्राधिकार से प्रकाशित
नई दिल्ली, बृहस्पतिवार, फरवरी 26, 1948
भारत की संविधान सभा
नई दिल्ली, 26 फरवरी, 1948
सं.सी.ए./99/कांस्टी./47- संविधान सभा के सभापति के नाम समिति के अध्यक्ष के पत्र के साथ-साथ संविधान सभा की प्रारुपण समिति द्वारा निर्धारित भारत का प्रारुप संविधान एतद्द्वारा सर्वसाधारण की जानकारी के लिए प्रकाशित किया जाता है। प्रारुप पर संविधान सभा के अगले सत्र से विचार किया जाएगा।
नई दिल्ली 21 फरवरी, 1948
सेवा में,
माननीय सभापति,
भारत की संविधान सभा,
नई दिल्ली
प्रिय महोदय,
प्रस्तावनाः मैं संविधान सभा के तारीख 29 अगस्त, 1947 के संकल्प द्वारा
नियुक्त प्रारुपण समिति की ओर से समिति द्वारा निर्धारित नव
भारत के संविधान का प्रारुप पेश करता हूँॅ।
यद्यपि मुझे समिति के सदस्यों की ओर से प्रारुप पर हस्ताक्षर
करने के लिए प्राधिकृत किया गया है फिर भी मुझे यह स्पष्ट