282 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर सम्पूर्ण वाघ्मय
पश्चात् पहली अनुसूची के भाग 1 में तत्समय विनिर्दिष्ट
तत्स्थानी राज्य के अंतिम राज्यपाल की मंत्रिपरिषद के
सदस्य बन जाएंगे।
कठिनाइयों को 313. (1) इस संविधान के अनुच्छेद 311 के खंड (1) के उपबंधों दूर करने की के अधीन रहते हुए राष्ट्रपति किन्ही ऐसी कठिनाइयों को, राष्ट्रपति की जो विशिष्टतया भारत शासन अधिनियम, 1935 के शक्ति उपबंधों से इस संविधान के उपबंधों को संक्रमण के
संबंध में हो, दूर करने के प्रयोजन के लिए आदेश द्वारा
निदेश दे सकेगा कि यह संविधान उस आदेश में
विनिर्दिष्ट अवधि के दौरान उपांतरण, परिवर्धन या लोप
के रुप में ऐसे अनुकूलनों के अधीन रहते हुए प्रभावी
होगा जो वह आवश्यक या समीचीन समझेः
परंतु ऐसा कोई आदेश भाग 5 के अध्याय 2 के
अधीन सम्यक रुप से गठित संसद के प्रथम अधिवेशन
के पश्चात् नहीं किया जाएगा।
(2) खंड (1) के अधीन किया गया प्रत्येक आदेश संसद के समक्ष रखा जाएगा।
*****