323
- भूमि अर्थात भूमि में या उस पर अधिकार, भूवृति जिसके अंतर्गत भूस्वामी और
किरायेदार संबध है और भाड़े का संग्रहण, कृषि भूमि का अंतरण और अन्य
संक्रामण, भूमि विकास और कृषि उधार, उपनिवेशन।
प्रतिपाल्य न्यायाधिकरण, विनियमित और कुर्क की गई संपदा।
बहुमूल्य निधि।
वन।
संघ के नियंत्रण के अधीन विनियमन और विकास के संबंध में सूची 1 के
उपबंधों के अधीन रहते हुए खानों का विनियमन और खनिज विकास। 29. मत्स्य क्षेत्र।
जंगली पक्षियों और जंगली पशुओं का संरक्षण।
गैस और गैस संकर्म।
राज्य के भीतर व्यापार और वाणिज्य, बाजार और मेले।
इस संविधान के अनुच्छेद 244 के उपबंधों के प्रयोजनों के लिए अन्य राज्यों
के साथ व्यापार, वाणिज्य और समागम का विनियमन।
साहूँकारी और साहूँकार, कृषि ट्टणता से मुक्ति।
धर्मशाला और धर्मशालापाल।
माल का उत्पादन, प्रदाय और वितरण।
संघ के नियंत्रण के अधीन कुछ उद्योगों के विकास के संबंध में सूची 1 के
उपबंधों के अधीन रहते हुए उद्योगों का विकास।
खाद्य पदार्थों और अन्य माल का अपमिश्रण।
मानक स्थापित करने के सिवाय बाट और माप।
मादक पेय पदार्थ और नशीली औषधियां, अर्थात् मादक लिकर, अफीम और
अन्य नशीली औषधियों का उत्पादन, विनिर्माण, कब्जा, परिवहन, क्रय-विक्रय,
किन्तु अफीम के संबंध में, सूची 1 के उपबंधों के अधीन रहते हुए, और विष
और खतरनाक औषधियों के संबंध में, सूची 3 के उपबंधों के अधीन रहते
हुए।