सातवीं अनुसूची (अनुच्छेद 217) सूची 1-संघ सूची - Page 341

322 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर सम्पूर्ण वाघ्मय

की नियुक्ति के प्रयोजन के लिए पैनल बनाने के लिए निर्वाचन_ और ऐसे

निर्वाचनों के अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण के लिए निर्वाचन आयोग।

  1. राज्य के राज्यपाल की उपलब्धियां और भत्ते तथा उसकी छुट्टी अनुपस्थिति

संबंधी अधिकार, राज्य के मंत्रियों के, विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के

और यदि विधान परिषद् है तो विधानपरिषद के सभापति और उपसभापति के

वेतन और भत्ते।

  1. राज्य के विधानमंडल की समितियों के समक्ष साक्ष्य देने या दस्तावेज पेश करने

के लिए व्यक्तियों को हाजिर कराना।

  1. स्थानीय शासन, अर्थात् नगर निगमों, सुधार न्यासों, जिला बोर्डों, खनन बस्ती

प्राधिकारियों और स्थानीय स्वशासन या ग्राम प्रशासन के प्रयोजनों के लिए अन्य

प्राधिकारियों का गठन और शक्तियां।

  1. लोक स्वास्थ्य और स्वच्छता, अस्पताल और औषधालय, जन्म और मृत्यु का

रजिस्ट्रीकरण।

  1. भारत के बाहर के स्थानों की तीर्थ यात्राओं से भिन्न तीर्थ यात्राएं।

  2. शव गाड़ना और कब्रिस्तान, शवदाह और श्मशान।

  3. सूची 1 की प्रविष्टी 40 में विनिर्दिष्ट से भिन्न शिक्षा जिसके अंतर्गत विश्वविद्यालय

भी हैं।

  1. संचार, अर्थात् सड़े, पुल, फेरी और अन्य संचार साधन जो सूची 1 में विनिर्दिष्ट

नहीं हैं, नगरपालिका ट्राम, रज्जुमार्ग, अंतर्देशीय जलमार्गों के संबंध में सूची

1 और 3 के उपबंधों के अधीन रहते हुए, अंतर्देशीय जलमार्ग और उन पर

यातायात, यंत्रनोदित यानों से भिन्न यान।

  1. सूची 1 की प्रविष्टि 74 के उपबंधों के अधीन रहते हुए जल, अर्थात् जल प्रदाय,

सिंचाई और नहरें, जल विकास और तटबंध, जलभंडारण और जल शक्ति।

  1. कृषि, जिसके अंतर्गत कृषि शिक्षा और अनुसंधान, नाशक जीवों से संरक्षण और

पादप रोगों का निवारण है।

  1. पशुधन का सुधार और जीव-जंतुओं का निवारण, पशु चिकित्सा प्रशिक्षण और

व्यवस्था।

  1. कांजीहाउस और पशु अतिचार का निवारण।