28 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर सम्पूर्ण वाघ्मय
प्रारुप संविधान की समीक्षा करने वाली समिति
[*] श्री सत्यनारायण सिन्हाः श्रीमान्, मुझे यह प्रस्तावित करने की अनुमति देने की कृपा करेंः-
‘‘यह सभा संकल्प करती है किः-
(1) श्री अल्लादी कृष्णस्वामी अय्यर
(2) श्री एन. गोपालस्वामी अय्यंगर
(3) माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
(4) श्री के.एम. मुंशी
(5) श्री सैय्यर मोहम्मद सादुल्ला
(6) सर बी.एल. मित्रा
(7) श्री डी.पी. खैतान
की एक समिति सभा में किए गए विनिश्चय के आधार पर सभा के कार्यालय में तैयार किए गए भारत के प्रारुप संविधान की समीक्षा करने तथा आवश्यक संशोधन सुझाने के लिए नियुक्त किए जाएँ।’’
(प्रस्ताव अपना लिया गया-संपादक)
संविधान सभा की कार्य समिति की रिपोर्ट
** माननीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकर (बम्बई-साधारण)ः सभापति महोदय, मुझे यह प्रस्तावित करने की अनुमति देने की कृपा करें कि यह सभा 20 अगस्त, 1947 को सभा के फैसलों के अनुसरण में सभापति द्वारा नियुक्त समिति द्वारा प्रस्तुत, भारत स्वाधीनता अधिनियम, 1947 के अधीन संविधान सभा के कार्यों विषयक रिपोर्ट पर विचार करने के लिए अग्रसर हो।
श्रीमान्, समिति की रिपोर्ट सदन के सदस्यों को पहले ही परिचालित की जा चुकी है और मैं नहीं समझता कि इस प्रक्रम पर जब रिपोर्ट कम से कम पिछले दो दिनों से सदस्यों के हाथों में है, मुझे इस समिति के कार्य पर बहुत विस्तार से चर्चा करनी
* . संविधान सभा वाद-विवाद। इसके पश्चात् इसे संक्षिप्त रूप में सी.ए.डी. कहा गया है। शासकीय रिपोर्ट ** 1952, तारीख 29 अगस्त, 1947, पृष्ठ 293-94।वही, पृष्ठ 310-312।