प्रविष्टि 6 - Page 256

235

बोरस्टाल संस्थायें लीजिए, उन्हें विशेष प्रकार की जेलें स्थापित करने की शक्तियां होनी चिहएं जहाँ राज्य के सिद्धांत नहीं होंगे बल्कि सुधार के सिद्धांत होंगे। शिक्षा का विषय लीजिए।

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : जैसा मैं कह रहा था प्रविष्टि 18 जो सूची II

vE csMd j

में शिक्षा के बारे में है राज्य द्वारा विशेष प्रकार के विद्यालय घर-वार बच्चों सहित बच्चों के उद्देश्य के लिए प्रयुक्त हो सके। प्रविष्टि 42 के अधीन निगम इत्यादि का उल्लेख है। बच्चों की देखभाल के लिए समितियों का पंजीकरण करने के लिए स्वतंत्रता होनी चाहिए अथवा वे स्वयं यह कार्य करने के लिए कुछ प्रकार के निगम शुरू करने चाहिए।

इसलिए, यदि मेरे मित्र को संतोष होता है कि जो बयान मैं अपनी संपूर्ण सच्चाई से यहाँ रखने जा रहा हूँ कि सूची II वे सभी उपबंध मौजूद है जो प्रांत बच्चों के सुरक्षा के लिए करेंगे। रक्षा के लिए पृथक प्रविष्टि रखने का कोई प्रयोजन नहीं है। जैसा मैंने कहा बच्चों की रक्षा का विषय विधान का नहीं हो सकता यह विधान का उद्देश्य हो सकता है।

डॉ. पी.एस. देशमुख : यहाँ तक कि आपने जंगली चिडि़यों तक के लिए उपबंध किया है।

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : मैं देख रहा हूँ कि मेरे दोनों मित्र इस विषय

vE csMd j

में बहुत जिद कर रहे हैं। इसलिए मैं उनसे निवेदन करूँगा कि वह अपना संशोधन इस विश्वास पर वापिस ले लें कि प्रारूपण समिति पुनरीक्षण के समय इस विषय को देखेगी और यदि ऐसी कोई प्रविष्टि किसी भी सूची में रखी जाएगी तो वे उस विषय पर विचार करेंगे और प्रस्ताव सदन के सम्मुख लाएंगे। इस स्तर पर, मैं इसे स्वीकार करना कठिन समझता हूँ क्योंकि मेरे पास अधिक समय नहीं है जो मैं इस विषय पर विचार के लिए दे सकूं, जो प्रविष्टि पेश करने से पूर्व आवश्यक है।

उपसभापति : क्या डॉ. देशमुख उस संशोधन के लिए दबाव डालेंगे?

डॉ. पी. एस. देशमुख : मैं कम से कम यह कहने के लिए डॉ. अम्बेडकर से निवेदन करूंगा कि जिस समय तक स्वतंत्र प्रविष्टि के लिए मेरा संशोधन पहुंचता है उस समय वह अधिक पक्षधर होंगे जिनके कि अब हैं।

माननीय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर : मैं संपूर्ण विषय पर विचार करूंगा।

vE csM dj

(संशोधन वापिस लिया गया। प्रविष्टि 6 समवर्ती सूची में जोड़ी गई।)

* * * *