II. डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा पूछे गए प्रश्न - Page 324

डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा पूछे गए प्रश्न

गई है। इसलिए, इसका वह उत्तर है।

(बोंबे लेजिस्लेटिव काउंसिल डिबेट्स, खंड 19, पृ. 1147, 16 मार्च 1927)

307

Col1 Col2 Col3
q fY
Col1 Col2
do
ge y

मुल्कि पाटिल द्वारा एक महार (चिकवर्दी) पर हमला

डॉ. भीमराव अम्बेडकर : क्या सरकार यह बताने की कृपा करेगी कि — (क) क्या यह सच है कि जिला शोलापुर गांव चिकवर्दी के मुल्कि पाटिल ने अर्जुन लाल महार पर उनका निजी कार्य करने से मना करने पर आक्रमण करके उसकी खोपड़ी तोड़ दी;

(ख) क्या यह सच है कि इस समय अर्जुन के घाव का उपचार सरकारी अस्पताल बारसी में किया जा रहा है?

(ग) यदि हां, तो पाटिल के खिलाफ उन्होंने क्या कार्रवाई की है? माननीय श्री जे.एल. रियू : संबंधित जानकारी मंगाई जा रही है।

(बोंबे लेजिस्लेटिव काउंसिल डिबेट्स, खंड 19, पृ. 1147, 16 मार्च 1927)

Col1 Col2
'k ksyk

महारों का उत्पीड़न (शोलापुर)

डॉ. भीमराव अम्बेडकर : क्या सरकार यह बताने की कृपा करेगी कि — (क) क्या यह सच है कि शोलापुर जिले के ( i ) रालेरास, ( ii ) पानगांव, ( iii ) पांगरी, ( iv ) उपले डुमला, ( v ) अबेगांव, और ( vi ) सुर्दी गांव के गांव-कारी सब अपने-अपने गांवों में रैयतों एवं दुकानदारों को महारों के साथ किसी भी प्रकार के व्यवहार को बंद कराने के षड्यंत्र संबंधी कार्य कर रहे हैं, तथा उन्होंने अपने-अपने गांव के महारों पर आक्रमण किए हैं? कुछ मामलों में तो महार औरतों का शील भी भंग किया गया है। महारों के द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली छोटी नदियों में गंदगी तक फेंक दी गई है, क्योंकि इन गांवों में महारों ने आत्म-सुधार के प्रयास में मृत पशुओं के शव उठाने बंद कर दिए हैं। (ख) महारों को इस प्रकार के अत्याचारों से बचाने के लिए वे क्या कदम उठाना चाहते हैं?

माननीय श्री जे.ई.बी. हाटसन : जानकारी प्राप्त की जा रही है। (बोंबे लेजिस्लेटिव काउंसिल डिबेट्स, खंड 19, पृ. 1298, 17 मार्च 1927)

Col1 Col2
q? ZVu

डॉ. भीमराव अम्बेडकर : क्या सरकार यह बताने की कृपा करेगी कि — (क) क्या 13 फरवरी 1926 को प्रतियोगी में प्रकाशित अग्रलेख एवं 12 जून, 1926 को प्रतियोगी में ही प्रकाशित बदलापुर के लोगों के बयानों के सार की ओर उसका ध्यान आकर्षित किया गया है?