469
(170)
पंचम अनुसूची
(खंड 17 देखें)
वर द्वारा की जाने वाली घोषणा
मैं ‘क’ ‘ख’ निम्नलिखित घोषणा करता हूँःµ
मैं इस समय अविवाहित हूँ। (या एक विधुर हूँ, जैसा भी मामला हो)
मैं हिंदू धर्म का पालन करता हूँ (या बौद्ध धर्म में विश्वास या जैन धर्म में, जैसा
भी मामला हो।)
मैंने ख्.........., वर्ष की आयु पूरी कर ली है।
मैं ‘ग’ ‘घ’ (वधु) से हिंदू संहिता के भाग II के प्रतिबंधित संबंधों की किसी
भी श्रेणी से संबंधित नहीं हूँ।
(और जब वर ने 21 वर्ष की आयु पूरी नहीं की हैः)
- मेरे पिता ‘ड’ ‘ढ’ (या संरक्षक, जैसा मामला हो) ने मेरे और से ‘ग’ ‘घ’ के
विवाह की अनुमति प्रदान कर दी है और प्रतिसंहरण नहीं किया है।
- मुझे इस बात की जानकारी है कि यदि इस घोषणा में कोई भी कथन असत्य है
और यदि मुझे कथन की जानकारी है या मेरा विश्वास है कि यह असत्य है या
यह विश्वास करता हूँ कि यह सत्य नहीं है, तो मैं सजा और जुर्माने का इकदार
होऊंगा।
(हस्ताक्षर) ‘क’ ‘ख’ (वर)
(वधु द्वारा की जाने वाली घोषणा)
मैं, ‘ग’ ‘घ’ निम्नलिखित घोषणा करती हूँःµ
मैं इस समय अविवाहित हूँ (या एक विधवा हूँ, जैसा भी माला हो।)
मैं हिंदू धर्म का पालन करती हूँ (या बौद्ध धर्म, सिख या जैन धर्म, जैसा भी
मामला हो)
मैंने ख्.........., वर्ष की आयु पूरी कर ली है।
मैं ‘क’ ‘ख’ (वर) से हिंदू संहिता के भाग II में प्रतिबंधित संबंधों की किसी
श्रेणी से भी संबंधित नहीं हूँ।