अनुभाग दो - प्रवर समिति द्वारा संशोधित तत्कालीन हिंदू संहिता सहित डॉ. अम्बेडकर द्वारा तैयार हिंदू संहिता विधेयक का प्रारूप - Page 485

470 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

(और जब वधु ने 21 वर्ष की आयु पूरी नहीं की हो यदि विधवा हो) 5. मेरे पिता ‘त’ ‘थ’ (या संरक्षक, जैसा भी मामला हो) ने मेरे और ‘क’ ‘ख’ के विवाह की अनुमति प्रदान कर दी है और प्रतिसंहरण नहीं किया है। 6. मुझे इस बात की जानकारी है कि यदि इस घोषणा में कोई भी कथन असत्य है, और यदि मुझे इस कथन की जानकारी है, या मेरा विश्वास है कि यह असत्य है या विश्वास करती हूँ कि यह सत्य नहीं है, तो मैं सजा और जुर्माने की हकदार होऊंगी।

(हस्ताक्षर) ‘ग’ ‘घ’ (वधु)