702 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
यदि यहां दो या दो से अधिक पत्नियां या मृत पत्नियां है तो जिस क्रम व तिथि
में उस के साथ उनका विवाह हुआ था और उस पत्नी या पूर्व मृत का नाम जो
कि पत्नी माता कहलाएगी।
( v ) यदि दत्तकग्रहण करने वाली एक महिला है तो उसके पति का नाम और, सह-पत्नियों
या सह-विधवाओं के नाम यदि कोई हो_
( vi ) उस व्यक्ति का नाम व उम्र जो दत्तक दे रहा है_
( vii ) दत्तक दिए जाने वाले लड़के का नाम उसके जन्म के परिवार का_ ( viii ) दत्तक लिए गए लड़के की आयु_ व
( ix ) दत्तकग्रहण करने वाले परिवार में गोद लिए गए लड़के का नाम।
(78)
अध्याय 3
दत्तकग्रहण का अभिलेखन
74. पंजीकरण व दत्तकग्रहण के लिए आवेदनः जब इस भाग के प्रावधान के अनुसार कोई दत्तक ग्रहण किया जाता है और दोनों पक्षों की यह इच्छा है कि इस उद्देश्य हेतु संधारित दत्तकग्रहण के रजिस्टर में उसका अभिलेखन कराया जाए तो वे राज्य सरकार द्वारा सरकारी गजट में अधिसूचना जारी कर नियुक्त किए अधिकारी, जिसे उस जगह, जहां दत्तक ग्रहण हुआ है का क्षेत्राधिकार हो, को प्रार्थना पत्र दे सकते है।
(79)
भाग 6, धारा 30, पृष्ठ 29
75. अर्जी कब लगाई जाए व उसमें दिए जाने वाले दस्तावेजः दत्तकग्रहण करने वाले व दत्तक देने वाले दोनो द्वारा हस्ताक्षरित प्रार्थना-पत्र होंगे और दत्तकग्रहण के 90 दिन के भीतर दिये जायेंगे। इसमें निम्नलिखित जानकारी व अन्य निर्धारित जानकारी होगी।
( i ) दत्तकग्रहण की तिथि_
( ii ) दत्तकग्रहण का प्रकार_
( iii ) उस या उन व्यक्तियों के नाम और जिनके द्वारा दत्तकग्रहण
किया गया है_
( iv ) यदि दत्तकग्रहण करने वाला पिता विवाहित है तो उस की
पत्नी का नाम_ और यदि वह विधुर है तो उसकी पूर्व मृत
पत्नी का नाम_
भाग 6, धारा 31, पृष्ठ 29