भाग 3 - दत्तकग्रहण - Page 719

704 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

(ख) ‘‘प्राकृतिक संरक्षक’’ से अभिप्राय धारा 78 में दिए गए संरक्षकों से है लेकिन इनमें ये संरक्षक शामिल नहीं है-

( i ) अवस्क के पिता की इच्छा से नियुक्त किए गए संरक्षक, अथवा

( ii ) न्यायालय द्वारा नियुक्त या घोषित, अथवा

भाग 5, धारा 3, पृष्ठ 22

( iii ) कोर्ट ऑफ वार्ड से संबंधित किसी अधिनियम के द्वारा या उसके तत्वाधान में अधिकार प्राप्त व्यक्ति।

(82)

78. एक हिंदू अवयस्क के स्वाभाविक संरक्षकः एक हिंदू अवयस्क की शारीरिक सुरक्षा व संपत्ति की सुरक्षा के लिए उसके स्वाभाविक संरक्षक होंगेः-

(1) एक लड़के या अविवाहित लड़की के संबंध में - पिता, व उसके बाद माताः बशर्ते यदि अवयस्क ने तीन साल की आयु पूरी नहीं की है तो वह माता के देखभाल में रहेगी_

(2) एक जारज लड़का या अविवाहित जारज लड़की के संबंध में-माता व उसके बाद पिता_

(3 विवाहित कन्या के संबंध में -उसका पति

भाग 5, धारा 1, पृष्ठ 22

परंतु कोई भी व्यक्ति इस धारा के तहत अवयस्क के प्राकृतिक संरक्षक की भूमिका नहीं निभा सकता यदि,

(1) यदि वह हिंदू न रहा हो_ अथवा

(2) उसने धारा 110 की उप-धारा (1) के तहत पूर्णतया व अंतिम रूप से संसार का परित्याग कर दिया हो।

(83)

79. दत्तक पुत्र की स्वाभाविक संरक्षताः दत्तक पुत्र जो अवयस्क है की स्वाभाविक संरक्षता गोद लेने के बाद उसके जन्म के परिवार से गोद लेने वाले परिवार में आ जाती है।

भाग 5, धारा 5, पृष्ठ 22