721
(101)
मरूमक्कतायम, अलियसंतान और नंबूदरी संयुक्त परिवार
90.झ मरूमक्कतायम, अलियसंतान और नंबूदरी संयुक्त परिवारों के लिए विशेष प्रावधानः इस भाग में उल्लिखित कोई भी प्रावधान किसी तारवाड़, तवाझी, कुटुम्ब, कावारू अथवा इलोम पर लागू नहीं होंगे, जिन पर यदि ये संहिता पारित न हुई होती तो मरूमक्कतायम, अलियसंतान अथवा नंबूदरी कानून लागू होता। इस कानून के प्रावधान के अतिरिक्त किसी व्यक्ति के अधिकार (चाहे वह उत्तराधिकार द्वारा हों या अन्य भांति) संबंधी सभी मामले चाहे वह किसी व्यक्ति, अथवा प्रबंधन अथवा विभाजन के हों, तारवाड़, तवाझा, कुटुम्ब अथवा इलोम और उसकी संपत्ति उसी कानून से संचालित होंगे जो इस संहिता के प्रभावी होने से ठीक पूर्व लागू होता।