753
(131)
109. स्त्री संपत्ति के अन्य उत्तराधिकारीः जहाँ एक हिंदू स्त्री धारा 107 अथवा 108 में उल्लिखित उत्तराधिकारियों को बिना छोडे मर जाती है तो वह संपत्ति जिसे वह निर्वसीयती छोड कर मरी है, निम्न उत्तराधिकारियों को इसी क्रम से हस्तांतरित होगी_ यथा-
(1) माता, पिता_
(2) पति के उत्तराधिकारी उसी क्रम व नियमों के अनुसार जो तब लागू होते यदि
संपत्ति उसकी होती और वह निर्वसीयती मर जाती अपनी पत्नी के बाद।
(3) माता के उत्तराधिकारी उसी दृष्टि से, उसी क्रम व नियमों के अनुसार जो तब लागू
होते जब वह अपनी पुत्री के ठीक पीछे निर्वसीयती मर जाती_
(4) पिता के उत्तराधिकारी उसी दृष्टि से, उसी क्रम व नियमों के अनुसार जो तब लागू
होते जब वह अपनी पुत्री के ठीक पीछे निर्वसीयती मर जाता।
---