अध्याय 3- वसीयती उत्तराधिकार - Page 794

779

(154)

131. उत्तराधिकारियों के आश्रितों के भरण-पोषण की सीमाः जहां कोई आश्रित वसीयत या बिना वसीयत के उत्तराधिकार में इस संहिता के लागू होने के बाद किसी हिंदू पुरुष की मुत्यु के बाद कोई हिस्सा प्राप्त न कर पाए, अथवा जहां वसीयती उत्तराधिकार के मामले में उस आश्रित स्त्री या पुरुष को इस भाग में जितना कहा गया है उससे कम हिस्सा मिलता है,

इस भाग के प्रावधान के अनुसार वह उस उत्तराधिकारी से जिसे संपत्ति का उत्तराधिकार मिला है, से भरण-पोषण पाने के अधिकारी हैः

परंतु उत्तराधिकारियों की जिम्मेदारी उसी अनुपात में होगी जिस अनुपात में उन्हें संपत्ति मिली हैः

परंतु ये भी कि वह व्यक्ति जो स्वयं एक आश्रित है, वह अन्य लोगों को भरण-पोषण देने का जिम्मेदार नहीं हैं, यदि उसे जो हिस्सा मिला है वह इस भाग के तहत जो उसे मिलना चाहिए उससे कम है, जिसकी जिम्मेदारी उन्हें भरण-पोषण के रूप में देनी है।

(155)
भरण-पोषण की राशि

132. भरण-पोषण की राशिः

(1) इस भाग के तहत, पत्नी, बच्चों या बूढ़े माता-पिता को देने वाले भरण-पोषण की

राशि यदि कोई है, तय करने के लिए निम्न बातों को परखा जाएगा-

(क) पक्षों की स्थिति व स्तर_

(ख) दावेदार की न्यायोचित मांग_

(ग) यदि दावेदार पुत्र या पुत्री अपने पिता से अलग रह रहे हैं तो क्या उनकी

ऐसी मांग न्यायसंगत है_

(घ) दावेदार की संपत्ति और ऐसी संपत्ति से प्राप्त कोई आय, और दावेदार की

अपनी आय, अथवा किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आय_

(घ) इस भाग के प्रावधान के अनुसार उन लोगों की संख्या जिन्हें भरण-पोषण

दिया जाना है।