हिंदू कोड-जारी - Page 526

511

mi kè; {k
Col1 Col2 Col3

पंडित ठाकुर दास भार्गव : छोटे भाई की पत्नी जीवित हो सकती है और प्रथा के अनुसार बडे भाई की विधवा का विवाह छोटे भाई से कर दिया जाता है, चाहे उसका विवाह पहले से हो चुका हो। (व्यवधान)।

उपाध्यक्ष महोदय : विशेष भागों में कुछ प्रथाएँ प्रचलित हैं जो उनके अनुसार वैध हैं और असामान्य नहीं हैं। हम इस पर हंसकर या असहमति प्रकट करके उनका उपहास नहीं करें, अन्यथा उनकी भावनाएं आहत हो सकती हैं। मैंने प्रश्न केवल विस्तृत जानकारी हासिल करने के उद्देश्य से किया था ताकि सदन स्थिति को समझ सके।

माननीय सदस्य अपना भाषण कल जारी रख सकते हैं।

तत्पश्चात् सदन शनिवार, दिनांक 22 सितंबर, 1951 को साढ़े नौ बजे तक के लिए स्थगित हो गया।