हिंदू कोड-जारी - Page 528

513

परिशिष्ट II

भारत सरकार ने 50 के दशक के दौरान अपने प्रकाशन प्रभाग द्वारा हिन्दी में ‘‘हिंदू संहिता विधेयक और उसका उद्देश्य’’ नामक एक पुस्तक प्रकाशित की थी। इस पुस्तक में संविधान सभा में दिए गए डॉ. अम्बेडकर के दो भाषण, अधिनियम के संबंध में ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य और स्वामी करपत्री जी के भाषणों की प्रेस रिपोर्ट; एवं पंडित धर्मदेव विद्यावाचस्पति, प्रतिष्ठित वैदिक विद्वान द्वारा अधिनियम के समर्थन में आलेख दिए गए हैं। इस पुस्तक में हिंदू अधिनियम का मूल पाठ भी इसके समर्थन में जारी की गई प्रैंस रिपोर्टों सहित दिया गया है।

समिति के सदस्यों द्वारा यह अनुभव किया कि वर्तमान भाग में हिन्दी पुस्तक से लिए गए धर्मदेव विद्यावाचस्पति के आलेखों का समावेश पाठकों को यह ज्ञात करने में पूर्णरूपेण सहायक सिद्ध होगा कि डॉ. अम्बेडकर द्वारा प्रस्तावित सुधार ने किस प्रकार से हिंदू धर्मग्रंथों को भी समर्थन दिया। आशा करता हूँ कि विद्यार्थी एवं विद्वान इन आलेखों से समान रूप से लाभान्वित हो सकेंगे।

aiknd Col2