134 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
(क) कि वह किसी प्रश्न पर विचार या न्यायनिर्णय करें कि क्या कोई व्यक्ति किसी निर्वाचन-क्षेत्र के लिए निर्वाचक नामावली में रजिस्ट्रीकृत किए जाने के लिए हकदार है या नहीं_ या
(ख) कि वह निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा या उसके प्राधिकार के अधीन किए गए किसी कार्य की या किसी ऐसी नामावली के पुनरीक्षण के लिए अधिनियम के अधीन नियुक्त किसी प्राधिकारी द्वारा दिए गए किसी विनिश्चय की वैधता पर प्रश्न उठाए।
यह एक सामान्य खंड है और अनजाने में छूट गया था।
प्रस्ताव अंगीकार किया गया।
नया खंड 30 विधेयक में जोड़ा गया।
अनुसूचियाँ
डॉ. अम्बेडकरः मैं प्रस्ताव पेश करने की इजाजत चाहता हूँः
(1) पहली अनुसूची में,µ
(क) फ्भाग-ग राज्यय् शीर्षक के अधीन प्रविष्टियों के स्थान पर निम्नलिखित प्रतिस्थापित करेंः
अजमेर 2
भोपाल 2
बिलासपुर 1
कुर्ग 1
दिल्ली 4
हिमाचल प्रदेश 3
कच्छ 2
मणिपुर 2
त्रिपुरा 2
विन्ध्य प्रदेश 6
अंडमान ओर निकोबार द्वीप समूह 1